प्रयागराज में माँ और 8 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या से मचा आतंक

प्रयागराज में माँ बेटी की निर्मम हत्या

प्रयागराज में माँ बेटी की निर्मम हत्या

प्रयागराज: (प्रयागराज में माँ बेटी की निर्मम हत्या) संगम नगरी प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक साथ दो हत्याओं से आस-पास के इलाकों में सनसनी फैल गई। मृतकों में 37 वर्षीय महिला अंजली सरोज व उसकी 8 वर्षीय पुत्री संजीवनी सरोज शामिल हैं। इन दोनों के गले और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार माँ बेटी का कत्ल अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई है।

नई दिल्ली में जिग्नसा ठाकोर को मिला सम्मान

दो भाइयों ने लोगों को लगाया 1.3 करोड़ का चूना।
दो भाइयों ने लोगों को लगाया 1.3 करोड़ का चूना।

हत्यारों के नहीं मिले कोई निशान

अभी तक इन हत्यारों के संदर्भ में कोई पुख्ता सबूत पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर एक साल का बच्चा सुरक्षित है। पुलिस का कहना है कि घर का सामान भी बिखरा हुआ था और पहली नज़र में यह मामला लूटपाट और कत्ल का लग रहा है।
प्रयागराज में कत्ल की इस घटना ने इलाके में आतंक मचाया हुआ है। ज्ञात हो कि मामले के संदर्भ में स्थानीय पुलिस द्वारा जानकारी भी साझा की गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की जांच पड़ताल जारी है पर अभी तक दोषी का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस से जानकारी मिली है कि कत्ल धारदार हथियार से की गई है। (प्रयागराज में माँ बेटी की निर्मम हत्या)

गूगल प्ले स्टोर से हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

One thought on “प्रयागराज में माँ और 8 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या से मचा आतंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *