फर्जीवाड़ा: बिहार के दो भाइयों ने हरियाणा के लोगों को लगाया 1.3 करोड़ का चूना

आरोपी सुगंध सिंह गिरफ्तार
प. चंपारण: दो भाइयों ने लोगों को लगाया 1.3 करोड़ का चूना: हरियाणा पुलिस ने बिहार के एक इंजीनियर को फर्जीवाड़ा के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम सुगंध सिंह है। आरोपी की गिरफ्तारी चौतरवा थाना क्षेत्र के चौबरिया गांव से की गई है। आरोपी के घर पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुछ संदिग्ध कागज़ात बरामद किए हैं। सुगंध सिंह ने अपना एक फर्जी पहचान पत्र बनवाया था। हरियाणा पुलिस ने इस मामले की जांच की और इस मामले को साइबर क्राइम से जुड़ा हुआ माना।
सुमंत सिंह अब तक पुलिस की चंगुल से बाहर
(दो भाइयों ने लोगों को लगाया 1.3 करोड़ का चूना) साइबर क्राइम में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों का नाम लिया। हरियाणा पुलिस ने चौतरवा थाना में मामले की लिखित रूप से जानकारी दी है। पूछताछ से मालूम हुआ है कि आरोपी के पिता का नाम मारकंडेय सिंह है। मार्कन्डेय सिंह एक होमगार्ड हैं और चौतरवा थाने में चालक का काम करते हैं।

दो भाइयों ने लोगों को लगाया 1.3 करोड़ का चूना। साथ ही यह भी पता चला है कि इस जुर्म की साजिश मारकंडेय सिंह के बड़े बेटे सुमंत सिंह ने की थी। सुमंत सिंह एम.टेक करने के बाद गुड़गाँव के किसी प्राइवेट संस्थान में नौकरी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक सुमंत सिंह की गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है। वह अभी फरार है।
प्रयागराज में माँ और 8 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या से मचा आतंक
रिश्तेदारों के नाम पर इकठ्ठा की संपत्ति
पुलिस ने बताया कि आरोपी पर 1 करोड़ 30 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है। फर्जीवाड़ा इंटरनेट के माध्यम से हुआ है। इसके अलावा दोनों युवकों पर सोने का हेरफेर करने का भी आरोप लगा है। खुलासे में सामने आया है कि सुमंत और सुगंध सिंह ने जितनी भी संपत्ति जमा की है उसमें उन दोनों का कहीं भी नाम नहीं है। यहां तक कि उनकी गाड़ी भी उनके रिश्तेदारों के नाम से ही खरीदी गई है। (दो भाइयों ने लोगों को लगाया 1.3 करोड़ का चूना।)




2 Comments