नवाजुद्दीन सिद्दकी को कंगना ने दी बधाई
एमी के लिए नॉमिनेट हुए नवाजुद्दीन
मुंबई: (नवाजुद्दीन सिद्दकी को कंगना ने दी बधाई ) बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आए दिन किसी न किसी विवाद के कारण सुर्खियों बनी रहती हैं। पर इस बार उनकी चर्चा नवाजुद्दीन सिद्दकी को बधाई देने पर हो रही है। कंगना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तारीफों के पुल बांधे हैं। इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविज़न आर्ट्स एण्ड साइंस ने इंटरनेशनल नॉमिनीज़ की घोषणा की थी। 44 नॉमिनीज़ में तीन भारतीय कलाकार शामिल हैं। उनमें से एक नवाजुद्दीन सिद्दकी हैं।
नवाजुद्दीन को कंगना ने कहा बेहतरीन एक्टर
(नवाजुद्दीन सिद्दकी को कंगना ने दी बधाई ) नवाजुद्दीन सिद्दकी को अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। इसी संदर्भ में कंगना रनौत ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ‘दुनिया के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक’ कहा।कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फोटो साझा की है और एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने पर बधाई दी।
मशहूर नारीवादी कमला भसीन का हुआ निधन‘
सीरियस मैन’ के हुए चर्चे
(नवाजुद्दीन सिद्दकी को कंगना ने दी बधाई) सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित ‘सीरियस मैन’ वेब सीरीज़ 2010 के इसी शीर्षक के नोवल पर आधारित है, जिसे मनु जोसेफ ने लिखा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने पर खुशी जतायी और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी टीम को बधाई देते हुए एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “वाह !!!! सीरियस मैन ने मुझे बेस्ट एक्टर कैटेगरी में प्रतिष्ठित #InternationalEmmyAwards के लिए नॉमिनेशन दिलाया है। टीम को बधाई।”




One Comment