सोनौली: अखिलेश को जीताना है, विकास की गंगा बहाना है ऋषित्रिपाठी-विधायक

सोनौली। महाराजगंज।
सनौली नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश तिवारी चुनाव जीते तो सुनौली नगर पंचायत प्रदेश के विकास के नक्शे में प्रथम रूप से अग्रणी रहेगा। उक्त बातें नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री त्रिपाठी ने कही। नौतनवा में स्थित जिला पंचायत में डाक बंगले में लाइव खबर अब तक के चीफ एडीटर सतीश त्रिपाठी से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के मुख्य धारा में शामिल हो। तभी देश, नगर एवं गांव का विकास संभव होगा। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हित में जो भी निर्णय लिया गया वह सराहनीय कदम रहा। सभी धर्मावलंबियों के लोग आज नरेंद्र मोदी का गुणगान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनौली नगर पंचायत को विकास के ऐसे नक्शे कदम पर ले जाना है जिसे वहां की जनता बखूबी याद करें। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने इस विधानसभा क्षेत्र के लिए जो त्याग और बलिदान किया और जनता की समस्याओं को सुनते हुए उसका समाधान किया है उसे हम सभी लोग आज याद कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को यह सोच और लगन होना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी का जो भी प्रत्याशी हो उसे हर स्तर पर जिताने का कार्य करें । उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि बूथ स्तर से लेकर सेक्टर प्रमुख, पन्ना प्रमुख एवं अन्य सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता साथी अपने अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी तरह तन्मयता के साथ डटे रहें । उन्होंने विशेष वार्ता में मीडिया जगत के सभी साथियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया कि आज जो विकास हो रहा है मीडिया जगत उसको इमानदारी पूर्वक प्रसारित करने का कार्य जो भी लोग कर रहे हैं वह धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को पूरी तरह तन्मयता के साथ लगकर जिताने का सभी लोग कार्य करें। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र की जनता के स्वाभिमान सम्मान की रक्षा करने का दायित्व हमारा तो है ही साथ ही सभी कार्यकर्ताओं का भी है कि वे सभी लोग समस्याओं का निराकरण करें। और यदि कहीं भी कोई दिक्कतें आती हैं तो वे मुझे सीधे अवगत कराएं तथा माननीय मंत्री जी को अवगत कराएं। कहीं से कोई भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी । उन्होंने अंत में कहा कि जो भी अधिकारी और कर्मचारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बातों को अनदेखी करने का कार्य करेगें उन्हे किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा ।

