खराब रहेंगे अगले 24 घंटे मौसम, विभागानुसार बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग का ताजा अपडेट- सक्रिय होगा पश्चिम विक्षोभ जिससे होगी कुछ राज्यों में भारी वर्षा
आने वाले अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, केरल, रायलसीमा तथा पश्चिमी हिमालय जैसी जगहों पर बारिश होने की संभावना है। साथ ही साथ मौसम की जानकारी ( Weather Update ) बता दें कि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। वहीं हरियाणा के कुछ जिलों में मध्यम या फिर हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
मौसम की जानकारी ( Weather Update ): आंधी तूफान और बारिश आने के आसार
यहां आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के अलावा उसके आसपास के जो क्षेत्र है वहां पर पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है क्योंकि मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां जानकारी दे दें कि पाकिस्तान का जो मध्य भाग है वहां पर पूरी तरह से चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन चुका है जिसके प्रभाव से ऐसे आसार बन रहे हैं कि आने वाले 24 घंटों में भारत के कई राज्यों में बारिश के अलावा भारी आंधी तूफान भी आ सकता है।
मौसम की जानकारी ( Weather Update ): किन जगहों पर होगी हल्की बारिश?
यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग में यह जानकारी दी है कि अगले 24 घंटों में निम्नलिखित जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है–
- दिल्ली
- पंजाब
- हरियाणा
- हिमाचल प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- जम्मू कश्मीर
- लद्दाख
- उत्तराखंड
- बिहार

मौसम की जानकारी ( Weather Update ): किन जगहों पर होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ साथ भारी बारिश भी हो सकती है। इसलिए जिन राज्यों में ऐसे आसार लग रहे हैं वहां पर यह येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि यहां के रहने वाले सभी नागरिकों को सतर्क रहना होगा। निम्नलिखित हम उन राज्यों के नाम बता रहे हैं जहां पर येलो अलर्ट जारी किया है-
- झारखंड
- पश्चिम बंगाल
- ओडिशा
- छत्तीसगढ़
- तटीय आंध्र प्रदेश
- तमिलनाडु
- केरल
- अरुणाचल प्रदेश
- सिक्किम
- मेघालय
- मिजोरम
मौसम की जानकारी ( Weather Update ): अगले 24 घंटे हैं खतरनाक
स्काईमेट वेदर के अनुसार भारत में अगले जो 24 घंटे आने वाले हैं उस दौरान हल्की बारिश के अलावा मध्यम या फिर तेज बारिश भी हो सकती है। इसलिए जिन जगहों पर तेज बारिश होने के आसार हैं वहां पर नुकसान होने की संभावना है।
मौसम की जानकारी ( Weather Update ) : बिहार के कई राज्यों में किया अलर्ट जारी
यहां आपको बता दें कि मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है कि बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश आ सकती है जिसकी वजह से वहां पर लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। इसी वजह से बिहार के कई जिलों में आंधी और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही साथ बता दें कि यहां पर भारी वर्षा के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
गूगल प्ले स्टोर से हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
बिग बॉस 14 की विजेता का डांस वीडियो हुआ वायरल, देखें प्रतिक्रिया



