पश्चिम बंगाल, असम, व पुडुचेरी चुनाव परिणाम पर बगहा में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जबरदस्त जीत के बाद बगहा एक में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लाला ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन सभी राज्यों से प्राप्त जनमत से यह साफ हो गया है कि देश की जनता ने सनातन विरोधी ताकतों और नारी शक्ति का अपमान करने वालों को करारा सबक सिखाया है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की नीति पर एक बार फिर अपना अटूट भरोसा जताया है।
जश्न के मौके पर स्थानीय विधायक राम सिंह, रामनगर विधायक नंदकिशोर राम, मनोज सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, पंकज झुनझुनवाला, रितु जायसवाल, हृदया दुबे, प्रमोद काजू, विजय कुमार साहू, राजन गुप्ता, विशाल पांडेय, रौशन तिवारी, गोविंदा जायसवाल, दिपु जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लाला ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत है। जनता ने परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में ‘भारत माता की जय’ और ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

