देश

सिद्धू ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें क्या थी वजह?

बिखर रहा चन्नी का मंत्री मंडल

पंजाब: (सिद्धू ने अपने पद से दिया इस्तीफा) सिद्धू ने मंगलवार को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। सिद्धू के इस्तीफे के कुछ ही घंटे बाद चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में बनी मंत्री मंडल की सदस्या रजिया सुल्ताना ने भी समर्थन व्यक्त करते हुए अपना इस्तीफा दे दिया। (सिद्धू ने अपने पद से दिया इस्तीफा)

(सिद्धू ने अपने पद से दिया इस्तीफा) जानकारी के मुताबिक पंजाब की कांग्रेस इकाई के महासचिव योगिन्दर ढिंगरा और कोषाध्यक्ष गुलजार इंदर चहल ने भी अपने पदों से इस्तीफा दिया है। इस बीच कई नेता आज सिद्धू के पटियाला स्थिति आवास पर उनसे मिलने भी पहुंचे। ऐसा माना जा रहा है कि  विधायक कुलजीत सिंह नागरा को चन्नी मंत्री मंडल में शामिल नहीं करने के कारण सिद्धू खुश नही थे।

किसानों ने किया ऐलान आज रहेगा भारत बंद, सुबह 6 बजे से ही शुरू होगी बंदी

ट्वीट कर सिद्धू ने कही अपनी बात

पंजाब कांग्रेस चीफ के पद से इस्तीफा देने के कई घंटों बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रतक्रिया दी। सिद्धू ने कहा है ‘मेरा किसी के साथ कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं है। मेरे राजनीतिक करियर के 17 साल एक उद्देश्य के लिए रहे हैं। ’ सिद्धू ने कहा – लोगों के जीवन को बेहतर बनाना ही मेरा धर्म है। मैं अपनी नैतिकता, नैतिक अधिकार से समझौता नहीं कर सकता। मैं जो देख रहा हूँ वह पंजाब में मुद्दों, एजेंडा के साथ समझौता है।’ (सिद्धू ने अपने पद से दिया इस्तीफा)

सिद्धू का कहना पंजाब के लोगों की बेहतरी मेरा फर्ज़

(सिद्धू ने अपने पद से दिया इस्तीफा) अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो में सिद्धू ने कहा ‘मैं ना हाईकमान को गुमराह कर सकता हूँ और ना ही खुद को गुमराह करूंगा। मैं पंजाब के लोगों की बेहतर जिन्दगी की लड़ाई के लिए किसी भी चीज की कुर्बानी दूंगा। दागी नेताओं और अफसरों को दोबारा लाकर उनको फिर से मौका नहीं दिया जा सकता है। मैं इसका विरोध करता हूं। सिद्धू ने कहा कि जिन लोगों ने मांओं की गोदें सूनी की उन्हें परहरेदार नहीं बनाया जा सकता है।’

गूगल प्ले स्टोर से हमारा एप डाउनलोड करें।

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button