लखनऊ पुलिस और बंगलादेशी बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आरोपी गिरफ्तार, एक सिपाही घायल
लखनऊ पुलिस और बांग्लादेशी बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
लखनऊ: रविवार देर रात लखनऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली। राजधानी के चिनहट क्षेत्र में स्थित मल्हार में पुलिस तथा बंगलादेशी बदमाशों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई। कई देर तक चली इस मुठभेड़ के अंत में पुलिस दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफल रही। पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इनके साथ 3 अन्य बदमाश भी थे। ये तीनों बदमाश घटना स्थल से भागने में सफल हो गए। मुठभेड़ में दोनों बांग्लादेशी बदमाश एवं एक सिपाही घायल हुए। इन्हें फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाशों की पहचान रुबिल और आलम उर्फ अलीम के रूप में की गई है।
गिरफ्तार बांग्लादेशी बदमाशों पर दर्ज हैं दर्जनों आरोप
(लखनऊ पुलिस और बांग्लादेशी बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़) जानकारी के अनुसार, पुलिस की गिरफ्त में आए इन दोनों शातिर बांग्लादेशी बदमाशों पर दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये बदमाश राजधानी लखनऊ में डकैती करने की मंशा से घुसे थे। डालने के लिए आए थे। जिले के एस.पी एसीपी विभूति खंड अनूप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि करीब 10 से 12 बांग्लादेशी बदमाशों का गैंग लखनऊ में डकैती की वारदात को अंजाम देने जा रहा था।
चेकिंग के दौरान पुलिस को आरोपियों पर हुआ शक
चेकिंग पर निकली पुलिस की टीम ने शक होने पर बदमाशों को पूछताछ के लिए रोका। इसी दौरान पुलिस को देखकर ये बदमाश भागने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा करना शुरु किया, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। (लखनऊ पुलिस और बांग्लादेशी बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़)
प्रयागराज में माँ और 8 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या से मचा आतंक
डकैती की मंशा से सीमा पार करते थे अपराधी
पुलिस द्वारा जानकारी में बताया गया कि यह अपराधी बांग्लादेशी गैंग के लिए काम करते हैं। यह गैंग सीमा पार कर लूट, डकैती, आदि जैसी घटनाओं को अंजाम देती है। इस बार भी यह बदमाश इसी मंशा के साथ लखनऊ आए थे। इनके समूह में कुल 10 से 12 बांग्लादेशी बदमाश शामिल हैं। (लखनऊ पुलिस और बांग्लादेशी बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़)



