महंत नरेंद्र गिरी मौत पर सीबीआई की जांच जारी

महंत नरेंद्र गिरी की मौत की जांच कर रही सीबीआई
प्रयागराज: (महंत नरेंद्र गिरी मौत) अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की मौत हो चुकी है। इस मौत की सच्चाई की जांच सीबीआई कर रही है। जांच के दौरान सोमवार को सीबीआई की टीम बाघंबरी मठ पहुंची। वहाँ निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्रपुरी महाराज से पूछताछ की गई।
जानकारी के मुताबिक सीबीआई द्वारा आज क्राइम सीन का फिर से जांच किया जाएगा और वहाँ के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। महंत नरेंद्र गिरि की वसीयत में बलवीर गिरी को उत्तराधिकारी घोषित बताया गया है। सीबीआई में मुताबिक उनसे भी पूछताछ की जाएगी (महंत नरेंद्र गिरी मौत पर सीबीआई की जांच जारी)
मशहूर नारीवादी कमला भसीन का हुआ निधन
आरोपियों को रिमांड पर रखने की मिली मंजूरी
(महंत नरेंद्र गिरी मौत पर सीबीआई की जांच जारी )महंत नरेंद्र गिरी मौत के बाद हुई गिरफ्तारी मेंआरोपियों को 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। सीजेएम कोर्ट ने आरोपियों के 7 दिन की रिमांड की मंजूरी दे दी है। सीबीआई ने 10 दिन की कस्टडी के लिए अर्जी दी थी। सीजेएम कोर्ट ने तीनों आरोपियों आनंद गिरी, आद्या प्रसाद तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी की कस्टडी रिमांड 28 सितंबर सुबह 9 बजे से 4 अक्टूबर शाम 5 बजे तक के लिए मंजूर की है।
जानकारी के मुताबिक महंत नरेंद्र गिरी की मौत के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ़्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। फिलहाल तीनों आरोपी 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में नैनी सेंट्रल जेल में हैं। (महंत नरेंद्र गिरी मौत पर सीबीआई की जांच जारी)



