देश

रोहिणी कोर्ट गोलीकांड: दिल्ली हाई कोर्ट में दायर हुई याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दर्ज

दिल्ली: (रोहिणी कोर्ट गोलीकांड) 24.9.2021 (शुक्रवार) को रोहिणी कोर्ट में हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिका में संबंधित अधिकारियों से दिल्ली के जिला न्यायालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निर्णायक प्रयास करने के लिए कदम उठाने के निर्देश देने की मांग की गई है।

दिल्ली कमिश्नर से मिलें बार काउंसिल के अध्यक्ष

रोहिणी कोर्ट गोलीकांड: रोहिणी कोर्ट में हुई इस घटना के पश्चात दिल्ली की अदालतों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा पर चर्चा करने हेतु दिल्ली बार काउंसिल के अध्यक्ष राकेश सहरावत दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना से मिलने दिल्ली पुलिस के मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा में हुई लापरवाही को लेकर कमिश्नर से चर्चा की। बैठक में हुई चर्चा के संबंध में सहरावत ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर पूरी सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड कर दिया जाएगा।

मशहूर नारीवादी कमला भसीन का हुआ निधन

वकील के भेष में आएं थे हत्यारे

रोहिणी कोर्ट गोलीकांड ज्ञात हो कि रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की वकील के वेश में आए दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोलीबारी में गोगी सहित तीन अन्य बदमाश भी मारे गए थे। वकील के भेष में आए हमलावरों की पहचान टिल्लू ताजपुरिया गैंग के गैंगस्टर के रूप में की गई है।

प्रयागराज में माँ और 8 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या से मचा आतंक

पुलिस द्वारा सांझा की गई जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1:15 बजे हुई। गोगी को कोर्ट में पेशी के लिए अदालत कक्ष संख्या 207 लाया गया। इसी दौरान वकील के भेष में आए दो गैंगस्टरों ने उस पर गोलियां चला दीं। (रोहिणी कोर्ट गोलीकांड)

गूगल प्ले स्टोर से हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button