Republic Day Special (26th January 2022), इस गणतंत्र दिवस पर क्या है विशेष?

Republic Day Special: गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोर शोर से हो रही है फिलहाल राष्ट्रपति भवन में आम जनता की आवाजाही रोक दी गई है. गणतंत्र दिवस के लिए पहले से चल रही तैयारी अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है कल ही इन तैयारियों का प्रदर्शन होना है दिल्ली के राजपथ पर, और परेड से पहले एक आखरी बार सुरक्षा व्यवस्था को आँका जा रहा है और लोग अपनी फाइनल प्रैक्टिस को अंजाम दे रहे हैं. हर बार की तरह इस बार भी राज्यों की झांकियां तथा थल, जल एवं वायु सेना की ताकत दिखाई जाएगी. गणतंत्र दिवस एवं मौका है जब हम पूरी दुनिया को अपनी सेना की ताकत दिखाते हैं.
इस गणतंत्र दिवस में वायु सेना में क्या नया देखने को मिलेगा
वैसे तो हमारी सेनाए अपनी शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार है लेकिन आइए जानते हैं कि इस बार वायु सेना में क्या नया होने वाला है. आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के तहत इस बार 5 राफेल विमान विनाश के आकार में राजपथ के ऊपर से उड़ान भरेगा. गणतंत्र दिवस अमृत महोत्सव मनाने के लिए 7 जैगवार विमान 75 के फॉरमेशन में उड़ान भरेंगे.
भारत दुनिया का 14 वां देश बन चुका है जिसके पास अब अपाचे हेलीकॉप्टर की ताकत है. साथ ही चिनूक अपने अधिकतम स्पीड 315km/hr. के हिसाब से विश्व का सबसे तेज हेलीकाप्टर माना जाता है. भारत के पास यह हेलीकॉप्टर होना ना सिर्फ भारतीय सेना के लिए गर्व का विषय है बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूती प्रदान करता है.
Republic Day Special: मनमोहक झांकियां
हर साल की तरह इस साल भी आसमान में वायु सेना का दम दिखेगा तो वहीं जमीन पर रंग बिरंगी झांकियों की खूबसूरती बिखरेगी. मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस द्वारा चुनी गई है झांकियां अपने अपने राज्य को तथा कभी-कभी प्रधानमंत्री की किसी नई योजना को दर्शाती है. इन मनमोहक झांकियों का उद्देश्य अपने राज्य की खूबसूरती और संस्कृति को दर्शाती है.
Republic Day special: कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस बार मध्य एशिया का कोई भी विदेशी मुख्य अतिथि हमारे गणतंत्र दिवस में शामिल नहीं होगा. हमारे प्रधानमंत्री ने पांच मध्य एशियाई देशों के राष्ट्र प्रमुख को इनविटेशन भेजा था। लेकिन कोरोना के कारण इसे रद्द कर दिया गया है. रोड परेड जो पहले 8.3 किलोमीटर हुआ करता था वह अब घटकर 3.5 किलोमीटर कर दिया गया है. हर साल सुबह 10:00 बजे शुरू होने वाली परेड इस साल गणतंत्र दिवस पर आधे घंटे लेट 10:30 से शुरू होगी. क्योंकि कम विजिबिलिटी के चलते फ्लाईपास्ट नहीं दिख पाता है. इस बार लोगों को इनविटेशन के साथ औषधीय पौधों के बीज भी दिए गए हैं जैसे कि अश्वगंधा या एलोवेरा के बीज ने आप अपने घर पर लगा सकते हैं.



