देश

Bansi Vidhan Sabha Uttar pradesh: सपा के कमाल अहमद खान दे सकते हैं कड़ी टक्कर

Bansi Vidhan Sabha: बांसी विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी.  इस बार बांसी विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है.

बांसी विधानसभा(Bansi Vidhan Sabha)सीट उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में आती है.  2017 में बांसी में कुल 42.03 प्रतिशत वोट पड़े. 2017 में भारतीय जनता पार्टी ke जय प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के लाल जी को 18942 वोटों के मार्जिन से हराया था.

सूत्रों से पता चला है कि सपा अपनी तरफ से कमाल अहमद खान को इस सीट पर उतारने की तैयारी कर रही है. बहुत जल्द कमाल खान को टिकट देने वाली है.  क्योंकि कमाल खान की पकड़ इस इलाके में काफी मजबूत है. मुस्लिम नेता होने के साथ-साथ कमाल खान की पकड़ यादव वोटो पर भी मजबूत है. जाति समीकरण को ध्यान में रखते हुए कमाल खान के साथ फिलहाल मुस्लिम, यादव तथा दलित वोटर्स जुड़े हुवे हैं, जिससे कमाल खान कड़ी टक्कर दे सकते हैं बीजेपी प्रत्याशी  को. कमाल खान को युवा नेता माना जाता है वे युवाओं के काफी करीब हैं तथा उन्होंने कोविड-19 को की बहुत सेवा भी की थी. कमाल खान का स्थानीय लोगों पर पकड़ मजबूत है इसीलिए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा की तरफ से उन्हें टिकट दिए जा सकते हैं.

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button