CCSU Exam 2022 Update: समय से होंगी प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएँ, देखें किन परीक्षाओं को बढ़ी तारीख?

CCSU Exam 2022 Update: Chaudhary Charan Singh University Meerut Exam चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और संबद्ध कालेजों में संचालित प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा 17 फरवरी से ही शुरू होगी। प्रोफेशनल कोर्स में तीसरे, पांचवें, सातवें और नौंवे सेमेस्टर की परीक्षा के कार्यक्रम में अभी बदलाव नहीं किया गया है। विश्वविद्यालय के पत्रांक 5696 में उल्लेखित परीक्षाओं की ही तिथियों को रद्द किया गया है। विश्वविद्यालय ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इन परीक्षाओं को अभी के लिए स्थगित किया गया है। प्रोफेशनल कोर्स में बीबीए, बीसीए, बीएएलएलबी पांच वर्षीय, बीकाम पांच वर्षीय, बीजेएमसी, बीवाक, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रीशन, बीपीइएस, बीएससी ज्वेलरी डिजाइन, बीलिब, एमजेएमसी, एमआइबी, एमबीइ, एमएससी बायोटेक्नोलाजी, एमएससी बायो केमिस्ट्री, एमटेक, एमबीए, एमटेक आदि सभी प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा शुरू होगी। प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा भी दो पालियों में होगी। उधर, सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित की गई है। इसकी परीक्षा भी चुनाव के बाद से शुरू हो सकती है। फिलहाल विवि की ओर से कोरोना संक्रमण और शासन के निर्देश भी इंतजार किया जा रहा है। हालांकि अगर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विद्यालयों के ऑफलाइन संचालन पर रोक 30 जनवरी से बढ़ाई जाती है तो संभावना है कि 17 फरवरी से शुरु होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित हों।
प्रयोगात्मक परीक्षा कार्यक्रम
वहीं चौधरी चरण सिंह विवि की ओर से नवंबर-2021 में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए सम-विषम सेमेस्टरों की विशेष परीक्षा यानी स्पेशल एग्जाम-2020-21 में कराई गई थी। इन छात्रों की प्रयोगात्मक या मौखिक परीक्षा विवि की ओर से 28 व 29 जनवरी को आयोजित की जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए किसान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी दिल्ली रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रयोगात्मक परीक्षा दोनों तिथियों पर सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इस विशेष परीक्षा में बीएड, एमएड, मेडिकल एवं पैरामेडिकल के छात्र नहीं हैं। इसके अलावा ऐसे छात्र जो काल बाधित की श्रेणी में नहीं आते हैं उनकी भी प्रयोगात्मक परीक्षा उक्त तिथियों पर ही किसान इंस्टीट्यूट में ही होगी।
CCSU Exam 2022 Update: इन विषयों की परीक्षा
जिन पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है उनमें बीसीए सभी सेमेस्टर, बीबीए छठा सेमेस्टर, बीजेएमसी सभी सेमेस्टर, बीपीएस का प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं छठे सेमेस्टर, बीएससी कंप्यूटर साइंस, माइक्रोबायोलाजी व बायोटेक्नोलाजी, एमएससी माइक्रोबायोलाजी एवं बायोटेक्नोलाजी, एमएफए सभी सेमेस्टर, बी-वाक योगिक साइंस प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर, बीएससी गृह विज्ञान सभी सेमेस्टर और बीपीएड सभी सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। जो छात्र-छात्राएं छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वह अपना आवेदन कालेज से अग्रसारित कराते हुए विवि परिसर स्थित इंडियन बैंक में प्रति कोड 1,500 रुपये जमा कर अंकतालिका सहित व्यवसायिक पाठ्यक्रम कमरा नंबर-308 में अपना आवेदन हर हाल में 26 जनवरी तक जरूर जमा करा दें। निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
स्रोत: दैनिक जागरण
Republic Day(26th January 2022), इस गणतंत्र दिवस पर क्या है विशेष



