देश

15 मई तक अपने चरम पर होगा कोरोना का संक्रमण: यूएस स्टडी ने किया दावा

15 मई तक अपने चरम पर होगा कोरोना

संक्रमण: यूएस स्टडी ने किया दावा

भारत में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है जिसके बाद मृत्यु दर में भी बढ़ोतरी हुई है। रोजाना आने वाले आंकड़े जनता को डराने लगे हैं। इसी बीच अमेरिका के एक विश्वविद्यालय ने एक स्टडी में यह दावा किया है, कि आने वाली 15 मई तक कोरोना का संक्रमण अपने चरम पर पहुंच जाएगा। जिसके बाद अगर हालात ऐसे ही रहे तो कोरोनावायरस से 1 दिन में 5600 मौत तक हो सकती हैं।कोरोना का संक्रमण

आईएचएमई विश्वविद्यालय द्वारा कही गई बड़ी बात

भारत में कोरोना के संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच एक अमेरिका के विश्वविद्यालय के अध्ययन में भारत को एक चेतावनी दी गई है, कि भारत में कोरोना का संक्रमण अपने चरम पर मई के महीने के बीच में पहुंच जाएगा।

आई एच एम ई विश्वविद्यालय ने यह भी कहा है कि अगर  भारत में कोरोना का संक्रमण  ऐसे ही बढ़ता रहा और हालात ऐसे ही बने रहे तो अप्रैल से अगस्त के बीच तक कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लगभग तीन लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गवा देंगे।

मास्क बचा सकता है कई हजार जाने

वही अध्ययन के दूसरे पहलू में यह भी कहा गया है कि अगर अप्रैल के तीसरे अथवा चौथे सप्ताह से सभी लोग मास्क का उपयोग करने लगे तो कोरोना का संक्रमण कम फैलेगा। अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा कही गई इस बात से यह भी साफ होता है, कि मास्क पहनने की आदत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। ताकि भारत में बढ़ते इस मौत के आंकड़े को धीमी गति प्रदान की जा सकती है। अध्ययन में यह साफ कहा गया है कि मास्क पहनने से 50,000 जानें बच सकती हैं।mask, कोरोना संक्रमण

संक्रमण फैलने का सबसे बड़ा कारण

विश्वविद्यालय द्वारा किए गए अध्ययन की रिपोर्ट में यह साफ कहा गया है कि कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ रहा है और  संक्रमण के दोबारा फैलने का सबसे बड़ा कारण सोशल डिस्टेंसिंग में की गई लापरवाही है सितंबर 2020 से फरवरी 2021 के मध्य भारत में कोरोना से हो रही मौतों की संख्या में गिरावट देखी गई थी।

लेकिन उसके बाद अचानक से लोगों ने लापरवाही बरतने शुरू कर दी। जिसके बाद अब अप्रैल में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं और उसी तेजी से बढ़ रही है कोरोना से संक्रमित लोगों की मौतें।

रिपोर्ट की माने तो पंजाब महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में दैनिक मृत्यु दर प्रति 10 की आबादी पर 4 से भी अधिक है वहीं प्रतिदिन हो रही मौतों का आंकड़ा 900 से 1200 तक पहुंच गया है।

वैक्सीनेशन पर जताया भरोसा

वही रिपोर्ट मैं भारत में बने वैक्सीन पर भरोसा दिखाया गया है रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत में 24% लोग 10 अप्रैल तक वायरस के संक्रमण में है।vaccine

विशेषज्ञों का कहना यह भी है कि कोविड-19 से जो भी लोग संक्रमित हो रहे हैं तथा जो लोग अभी संक्रमित नहीं है। उन सभी की रक्षा वैक्सीनेशन के दूारा की जा सकती है। अमेरिकी विश्वविद्यालय ने यह कहा है कि भारत में वैक्सीनेशन के द्वारा 80000 से भी ज्यादा जानें जुलाई तक केवल वैक्सीनेशन के द्वारा बचाई जा सकती है।

अधिक जानकारी के लियें :covid-19

WHO INFORMATION

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button