देश

Omicron In India: मिल गया omicron का sub-varient Stealth BA.2, RT-PCR टेस्ट के भी पकड़ मे नहीं आता हैं ये वैरीएन्ट

Omicron In India: कोरोनावायरस पिछले 2 सालों से पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है. वायरस फैलने के डर से बार-बार लॉक डाउन लग रहा है जिससे जनजीवन बेहद प्रभावित हैं. Omicron नामक कोरोना के इस वैरीअंट ने इंडिया में तीसरी लहर की शुरुआत की हैं. फिलहाल omicron अभी अपनी पिक पर है, उम्मीद है जल्दी इससे छुटकारा मिलेगा. लेकिन डर तो सिर्फ इस बात का है कि अब इस omicron का सब वेरिएंट भी सामने आ गया है. इस सब वैरीअंट को Stealth Omicron (BA. 2) नाम दिया गया है. ब्रिटेन, डेनमार्क, स्वीडन और सिंगापुर में तबाही मचाने के बाद अब इस वेरिएंट ने भारत में भी दस्तक दे दी है. Omicron मूल varient की तुलना मे ओमीक्रोन का sub varient BA. 2 कई गुना तेजी से फैलता है, और इसलिए इसने वैज्ञानिकों की मुश्किलें बढ़ा दी है.

E-Shram कार्ड पेमेंट स्टेटस 2022: ई श्रमिक कार्ड का पैसा कब मिलेगा, जानिए अभी

 RT-PCR टेस्ट की पकड़ से भी परे हैं ये omicron का sub-varient

गौरतलब है कि यह नया varient rt-pcr टेस्ट को भी मात देने में माहिर है, अर्थात जहां डेल्टा जैसे खतरनाक वैरीअंट भी Rtpcr टेस्ट में पता चल जाते थे. वही omicron का stealth varient आरटी पीसीआर में डिटेक्ट नहीं हो पा रहा है. डॉक्टर हर्ष महाजन का कहना है कि BA.2, omicron का ही उप संस्करण, S-jean ड्रॉप ऑफ आर्टिफिशियल की जांच में पकड़ में नहीं आता है. इसे स्टील्स वैरीअंट के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि इसे थर्मोफिशर rt-pcr की किट की तरह ही व्यवहार कर रहा है जो डेल्टा वैरीअंट में होता है. वैज्ञानिकों की मानें तो omicron और  omicron के सब वैरीअंट स्टेल्थ ba2 स्ट्रेन के बीच फर्क करना बेहद मुश्किल है. मुख्य रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर महाजन का कहना है की, omicron और उसके वेरिएंट में अंतर करने के लिए हम जीनोम सीक्वेंसिंग करना पड़ता है तभी यह दोनों अलग-अलग मालूम पड़ते हैं.

 

Omicron के सब वेरिएंट BA.2 का लक्षण

वैसे तो डब्ल्यूएचओ का मानना है कि कोरोना के हर वेरिएंट का दूसरे वेरिएंट से लक्षण थोड़ा अलग होता है. डब्लू एच ओ का कहना है कि ब्रिटेन, भारत, दक्षिण अमेरिका और डेनमार्क के हालिया डाटा से पता चलता है कि ओमी क्रोन के लक्षण डेल्टा वैरीअंट से कुछ मायनों में अलग है.

ओमी क्रोन के ज्यादातर मरीज नाक बहने या फिर गले में चुभन होने की शिकायत करते हैं. इसके अलावा इन्हें सुगंधया स्वाद सब मालूम चलता हैं. वहीं  डेल्टा वेरिएंट में के मरीजों को खाने का स्वाद और सुगंध दोनों ही नहीं पता चलता था.

गंभीर बात तो यह है कि ओमीकरोन का सब वेरिएंट stealth BA. 2, जो कि आरटी पीसीआर टेस्ट के पकड़ में नहीं आता, इसके मरीज गले में खराश की शिकायत लेकर आते तो है परंतु RT-PCR टेस्ट में रिजल्ट नेगेटिव आता है.

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button