देश
PM किसान निधि की 10वीं किस्त जारी, मोदी ने 10.09 करोड़ किसानों के खातों में 20,946 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 10.09 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त हस्तांतरित की। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों के बैंक खातों में 20,946 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) से जुड़े लोगों से भी बातचीत की.



