देश

RRB NTPC Revised Result, Group D Exam: घमासान विरोध प्रदर्शन के बाद रेलवे बोर्ड ने रिजल्ट और एग्जाम को किया स्थगित, 5 मेंबर की समिति बनाकर छात्रों की समस्या का समाधान ढूंढेगा रेलवे बोर्ड

RRB NTPC, Group-D: रेलवे के नॉन टेक्निकल(Ntpc)  का रिजल्ट आने के बाद से ही ट्विटर पर हंगामा मचा हुआ था. विद्यार्थी रेलवे बोर्ड (RRB Ntpc)के परिणाम से पूरी तरह नाखुश थे और उनका इल्जाम था कि 20 गुने रिजल्ट देने की बात करके रेलवे ने केवल 11 गुना रिजल्ट ही दिया है. लेकिन बार-बार ट्विटर पर मोदी जी और रेलवे बोर्ड(#Rrb ntpc revise result)को हेस्टैक कर ट्वीट करने के बावजूद भी इस पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा था. इसके विपरीत बीजेपी के आईटी सेल द्वारा लगातार ट्वीट को डिलीट करने का काम किया जा रहा था. जिस से बौखला कर विद्यार्थियों ने रोड पर आना सही समझा.

बीते कुछ दिनों से हर जगह पर प्रदर्शन हो रहे थे भले ही इन्हें गोदी मीडिया अपने न्यूज़ चैनल पर नहीं दिखा रही थी परंतु सभी छोटे-मोटे न्यूज़ चैनल और कुछ 12 गिने-चुने बड़े चैनल्स भी इनका कवरेज दे रहे थे. खास तौर पर बिहार और यूपी के छात्र ज्यादा नाराज थे रिजल्ट को लेकर इसलिए उन्होंने जगह-जगह पर रेलवे ट्रैक जाम किए एक दो जगह पर तो रेल को आग भी लगा दी गई, इसके अलावा पुलिस और छात्रों में जमकर पत्थरबाजी हुई. पत्थरबाजी के अलावा दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई है जिसमें से कुछ पुलिसवालों को चोटे आई है तो कुछ बच्चे ऐसे हैं जिनके हाथों में 20-20 टांके लगे हैं. वहीं दूसरी तरफ पटना के पटेल छात्रावास में पुलिस चौकी दमनकारी का वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिस हॉस्टल में घुसकर बेरहमी से छात्रों की पिटाई करती नजर आ रही है.

(RRB NTPC)&Railway Group D Exam

पूरे देश में प्रदर्शन तो हो ही रहा था इसके अलावा रेलवे ग्रुप डी के एग्जाम में cbt-2 जोड़ने की वजह से विद्यार्थी और भी ज्यादा बौखला गए. दसवीं लेवल पर ग्रुप डी का एग्जाम होता है जिसमें पहले केवल एक ही पेज होता था यानी cbt-1. लेकिन छात्रों का आरोप है कि इस परीक्षा को भी लंबे समय तक टालने के लिए 2 फेज़ जोड़ा गया है. एग्जाम से ठीक 1 महीने पहले आए इस नोटिस के वजह से विद्यार्थी आक्रोशित हो उठे और उन्होंने जगह-जगह तोड़फोड़ मचा दी.

यूपी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार ने भी इसमें हस्तक्षेप किया जिसके बाद  रेलवे बोर्ड ने फैसला  लिया है कि अब वह एक समिति का गठन करेगी. और यह समिति उन सभी बच्चों से सलाह मशवरा करेगी. जो cbt-1 मे पास हुए हैं और जो cbt-1मे पास नहीं हुए हैं इन दोनों से सलाह मशवरा करने के बाद कोई एक रास्ता निकालकर रिजल्ट को फिर से रिवाइज करने की कोशिश करेगी इसके अलावा ग्रुप डी के cbt2 वाले एग्जाम के बारे में भी कोई फैसला लिया जाएगा. फिलहाल फरवरी में होने वाले(Rrb ntpc cbt-2 और Railway Group -D)इन दोनों एग्जाम को स्थगित कर दिया गया है

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button