देश

सीताराम येचुरी के पुत्र का निधन दुखद, कोरोना (Covid 19) से थे ग्रस्त

ाकपा नेता के बेटे के निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक  

माकपा नेता सीताराम येचूरी (Sitaram Yechuri) के बेटे आशीष का निधन हो गया है जिसकी वजह से वह बेहद दुखी हैं बता दें कि पुत्र की इस असामयिक मृत्यु से वह बहुत टूट गए हैं और कोई भी व्यक्ति उनकी पीड़ा को कम नहीं कर सकता। लेकिन उनके बेटे के लिए सभी स्वर्ग की दुआ जरूर कर सकते हैं   

माकपा महासचिव के बेटे का कोरोना से निधन 

जानकारी दे दें कि श्री सीताराम येचुरी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव हैं और ( Sitaram yechuri Son) उनके बेटे को कोरोनावायरस हो गया था।  जिसकी वजह से आज सुबह 22 अप्रैल 2021 को उनकी मृत्यु हो गई है। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में हो रहा था, जहां पर आज सुबह तड़के वह अपनी जिंदगी की जंग हार गए। 

पत्रकार थे सीताराम येचूरी के पुत्र आशीष येचूरी

कोरोनावायरस के संक्रमण से मरने वाले आशीष येचुरी की आयु केवल 35 साल की थी और वह एक प्रोफेशनल पत्रकार थे कई दिन से उनका कोरोना संक्रमण का इलाज हो रहा था पर अब वह अपने परिवार के बीच में नहीं रहे हैं।  

आशीष के पिता ने दी अपने बेटे की मौत की खबर

सीताराम येचूरी के पुत्र का निधन

माकपा नेता सीताराम येचूरी ने खुद अपने बेटे की मौत की खबर दी थी। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुख और तकलीफ की बात है कि आज उन्होंने अपने बड़े बेटे को कोरोनावायरस से खो दिया है साथ ही साथ उन्होंने हॉस्पिटल के सारे स्टाफ और डॉक्टरों का भी धन्यवाद किया है जिन्होंने इलाज के दौरान आशीष येचुरी की देखभाल की थी।  

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक

 

sitaram yechuri

आशीष की मृत्यु पर देश के प्राइम मिनिस्टर श्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी काफी शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वह आशीष की मृत्यु से बहुत ही ज्यादा दुखी है और उनके पास कहने के लिए कोई शब्द नहीं है साथ ही साथ उन्होंने यह कहा कि इस दुख के समय व उनके परिवार के साथ हैं और उनकी प्रार्थना है कि भगवान उन्हें इस दुख को सहने की हिम्मत दे।  

WHO ने बताए 5 उपाय, ऐसे दूर होगा कोरोना

क्लिक कर हमारे फेसबुक से जुड़ें

संबंधित लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button