देश

किसानों ने किया ऐलान आज रहेगा भारत बंद, सुबह 6 बजे से ही शुरू होगी बंदी

देश के अलग अलग कोने हुए प्रभावित 

दिल्ली: (किसानों ने किया ऐलान आज रहेगा भारत बंद ) गुरुग्राम में कई किलोमीटर का लंबा जाम लोगों की परेशानी की वजह बनता हुआ दिखा। वहीं दिल्ली-नोएडा DND और मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर भी गुरुग्राम जैसे हालत दिखे। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने हाइवे पर जबरन गाड़ियों को रोका जिससे हजारों यात्री हाइवे पर फंसे हुए हैं। हाइवे के रास्ते मुम्बई, ठाणे, नवी मुंबई की ओर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रोहिणी कोर्ट गोलीकांड: दिल्ली हाई कोर्ट में दायर हुई याचिका

दफ्तर दुकानें रहेंगी बंद, चलेंगे एंबुलेस

(किसानों ने किया ऐलान आज रहेगा भारत बंद) किसान के इस बंद के दौरान सभी सरकारी और निजी दफ्तर, शिक्षण और अन्य संस्थान, दुकानें , उद्योग इत्यादि बंद रह सकते हैं। एम्बुलेंस और इमरजेंसी सेवाओं को नहीं रोक जाएगा। 

जाम से लोग हुए बेहाल

(किसानों ने किया ऐलान आज रहेगा भारत बंद) किसानों के इस भारत बंद को लेकर सिंघु बॉर्डर के आसपास के इलाके पिछले 10 महीने से 25 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। जबकि आसपास के लोग किसानों के इस बंद का समर्थन नहीं कर रहे हैं।आने-जाने में लोगों के साथ-साथ  किसानों को भी काफी नुकसान उठाना  पड़ रहा है। किसानों को उनकी फसल बेचने के लिए मंडियों तक जहां आधा घंटा का सफर करना पड़ता था आज वहां पूरा दिन लग रहा है।  कुछ लोगों का मानना है कि किसानों का ये आंदोलन पूरी तरह से राजनीतिक है इसे खत्म हो जाना चाहिए। 

 विपक्षी दल का मिल रहा समर्थन 

भारत बंद को 12 राजनीतिक दलों का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस ने ‘भारत बंद’ को समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा भारत बंद के आह्वान का पुरजोर समर्थन करते दिख रहे हैं। (किसानों ने किया ऐलान आज रहेगा भारत बंद )

गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button